फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशान लगाने पहुंची नगर निगम टीम को व्यापारियों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7
विज्ञापन

लकड़ी मंडी में नगर निगम की टीम को व्यापारियों ने घेरा
अतिक्रमण हटवाने के मकसद से निशान लगाने पहुंचे थे निगम कर्मी
मौका पर बुलाई पुलिस, बिना निशान बैरंग हुई निगम टीम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लकड़ी मंडी में अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार दोपहर यहां व्यापारियों और दुकानदारों ने घेर लिया। हंगामा की स्थिति बनने पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आखिर नगर निगम टीम को बिना निशाना लगाए ही बैरंग लौटना पड़ा। अब बाद में फोर्स की मौजूदगी में निशान लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में घंटा घर के आसपास सुंदरीकरण प्रस्तावित हैं। इलाका भयंकर अतिक्रमण की गिरफ्त में है। घंटाघर से गल्ला मंडी जाने वाली रोड भी अतिक्रमण की गिरफ्त में है। रोड के दोनों ओर तमाम लकड़ी व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। बुधवार को नगर निगम की टीम विक्रमजीत सिंह और मोद झा के नेतृत्व में यहां अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगाने पहुंची। निशान लगाना शुरू किए ही थे इसी दौरान विरोध करते हुए व्यापारी और दुकानदारों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर सड़क की चौड़ाई 45 टीम होना चाहिए, जबकि चौड़ाई 20 फीट भी नहीं है। इधर, व्यापारियों ने मांग की कि लकड़ी मंडी से गल्ला मंडी तक अतिक्रमण हटवाया जाए। जितनी चौड़ाई गल्ला मंडी में है उनकी चौड़ाई वह यहां भी करने को तैयार हैं। गतिरोध के चलते बुधवार को निशा लगाने का काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें