भाईचारा खत्म करने की साजिश रच रहीं भाजपा सरकारें
0 ददरौल और मदनापुर के ब्लॉक सम्मेलनों में गरजे कांग्रेसी
फोटो 14 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ददरौल और मदनापुर ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर गरजे और उन पर देश के आपसी भाईचारा को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
मदनापुर में शिव मंदिर के पास ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह और ददरौल में ब्लॉक अध्यक्ष पातीराम दीक्षित की देखरेख सम्मेलन आयोजित किए गए। इस अवसर पर बदायूं से आए वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार सिंह भाजपा सरकारों की सभी नीतियों के जन विरोधी परिणामों का सिलसिलेवार उल्लेख करते हुए उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा किया।कहा कि नोटबंदी ने महिलाओं-बुजुर्गाें की कमर तोड़ दी। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले लोग पढ़े-लिखे नौजवानों को पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं।
एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और एकता की खातिर शहीदों ने घर-परिवार छोड़कर जान की बाजी लगा दी, लेकिन भाजपा सरकारें आपसी भाईचारा खत्म करन पर तुली हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के जन विरोधी कृत्यों का जनता के बीच ले जाकर कार्यकर्ता कांग्रेस से लोगों को जोड़ें। इस मौके पर शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, जगदीश कुशवाहा, रजनीश गुप्ता, हरभजन सिंह दुआ, अतित कुमार बागी, सौरभ त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
अंतिम फाइल
शुभ रात्रि