फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख रुपये से ददरौल क्षेत्र के गावों में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
30 लाख से ददरौल क्षेत्र के गांवों में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

0 ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा ने बीडीसी बैठक में पारित कराए प्रस्ताव
फोटो 02 व 03 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सपा और बसपा के शासनकाल में वीआईपी क्षेत्र में शामिल रहे विकास खंड ददरौल क्षेत्र के पिछड़े गांवों में 30 लाख रुपये के बजट से विकास के विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। ददरौल ब्लॉक कार्यालय केे सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा ने जनहित के विभिन्न कार्याें पर चर्चा करते हुए जन प्रतिनिधियों और बीडीसी सदस्यों की सहमति से इसी आशय के प्रस्ताव पारित कराए।
ब्लॉक क्षेत्र के बीडीसी और ग्राम प्रधानों में विकास कार्यों को लेकर इतनी ललक रही कि 83 सदस्यीय समिति की त्रैमासिक बैठक के दौरान सदन में 74 बीडीसी और लगभग 70 से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता का दुर्भाग्य रहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में प्रदेश को मंत्री देने के बावजूद ददरौल ब्लॉक के गांवों का समुचित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार सभी जनपदों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा ने अधिकारियों को विकास खंड में तरक्की के लिहाज से पिछड़े गांवों में आवास, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, शौचालय, हैंड पंप स्थापना आदि कार्यों के इस्टीमेट जल्द तैयार कराने के निर्देश देते हुए कि जितने काम एक दशक में नहीं हुए, उससे कहीं अधिक कार्य होंगे। प्रारंभ में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने गत बैठक की कार्रवाई का ब्यौरा पढ़कर सुनाया। इस मौके पर मनरेगा, राजकीय नलकूप, बिजली आपूर्ति, अल्प बचत, पशुपालन, टीकाकरण, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि बिंदुओं पर हुई चर्चा में शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रतिनिधि आनंद मिश्रा, महेश गौतम आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें