फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए अब करना होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए अब करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

शाहजहांपुर।
पिछड़े वर्ग के युवाओं को कंप्यूटर के ओ लेवल और ट्रिपल सी प्रशिक्षण के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शासन के निर्देश पर प्रशिक्षण देने वाली कार्यदायी संस्थाओं की चयन प्रक्रिया को भी डिजिटाइज्ड कर दिया है।
विज्ञापन

अभी तक कंप्यूटर के निशुल्क प्रशिक्षण को पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों से लिखित आवेंदन आमंत्रित किए जाते थे। इसी तरह प्रशिक्षण देने की इच्छुक कंपनियों से सीधे निविदा प्रस्ताव लिए जाते थे, लेकिन अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर उसे चार स्तरों में बांटा गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि पहले चरण में प्रशिक्षण देने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थाओं को 14 जून तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके मान्यता से संबधित अभिलेख अपलोड करने के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी प्रमाण पत्रों सहित निदेशालय को भेजनी होगी। दूसरे चरण में आवेदन करने वाली संस्थाओं का भौतिक सत्यापन करना होगा। 20 जून तक संस्थाओं के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा और अंतिम चरण में 21 जून से 15 जुलाई तक प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विस्तृत विवरण के लिए किसाी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें