फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर बरसी आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर बरसी आप
विज्ञापन

0 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
फोटो 04 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में लगातार बढ़ोतरी, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और जन सामान्य की अन्य समस्याओं को मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से मिला और उन्हें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार उछाल के लिए केंद्र सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मार्च 2014 में भाजपा द्वारा केंद्र की सत्ता संभालते समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 108.6 डालर प्रति बैरल थी। सितंबर 2014 तक कच्चे तेल की कीमत गिरकर मात्र 26 डालर प्रति बैरल रह गई, लेकिन देश के आम आदमी को इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिला। हालांकि, अब क्रूड ऑयल की दरें पुन: बढ़कर 79 डालर प्रति बैरल हो गई हैं, लेकिन सरकार मूल्य वृद्धि का ठीकरा तेेल कंपनियों के सिर फोड़कर खुद जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के जिला महासचिव कीर्तिमान प्रकाश च्यवन ने कहा कि सरकार डीजल-पेट्रोल की दरें घटाने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती करने के बजाय राज्य सरकारों पर आर्थिक बोझ डालना चाह रही है और इसीलिए पेट्रोलियम को जीएसटी के दायरे में लाने का प्रचार किया जा रहा है। ज्ञापन के अनुसार तेल कंपनियां अपना मुनाफा जनता के साथ साझा करें और सरकार तत्काल कोई ऐसा कदम उठाए कि लोगों को सस्ती दरों पर डीजल-पेट्रोल मिल सके। प्रदर्शन में मनीष यादव, विमल गोयल, जेबी सिंह, रामनरेश, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, मो. रफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें