फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात चलता रहा लुकाछिपी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मतदान से एक दिन पहले की रात प्रत्याशियों के समर्थकों और पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। रुपये बांटे जाने और समर्थकों के आमने-सामने हो जाने की खबरों ने पुलिस को खूब छकाया। प्रत्याशी भी एक दूसरे की जासूसी करते रहे।
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पूर्व की रात सभी प्रत्याशियों के समर्थक बाइक लेकर मुहल्लों में कड़ी निगरानी करते रहे। इस बीच मजा लेने वालों ने समर्थकों को मुहल्लों में रुपये बांटे की जानकारी देकर खूब परेशान किया। जहां से भी सूचना आती तमाम प्रत्याशियों के समर्थक वहां जा धमकते। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंचती और समर्थकों को खदेड़ देती। रात लगभग साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि दो प्रत्याशियाें के समर्थक आमने सामने हो गए हैं। पुलिस यहां पहुंची तो एक प्रत्याशी डर के कारण वहां खड़ी ट्रॉली के नीचे जा छिपे। दूसरे प्रत्याशी के दो समर्थक अंधेरी गली में छिप गए, लेकिन पुलिस की निगाह पड़ते ही उन्हें दौड़ा लिया गया। समर्थक बाइक छोड़कर भाग निकले। इस तरह प्रत्याशियों के समर्थक और पुलिस के बीच पूरी रात लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें