फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर में रामलीला मैदान के पास स्थित बाबा पोले नाथ की कुटिया पर शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष बाबा की कुटिया पर पहुंचे और यहां से कलश यात्रा हरेराम पक्का तालाब मंदिर पहुंची। यहां मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने कलशों में जल भरा और वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचांग पूजन और अग्निस्थापन किया। यज्ञाचार्य पंडित वासुदेव शास्त्री ने बताया कि यज्ञ एक दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दिन में रोजाना यज्ञ और रात में रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ में महंत रामदास महाराज, महंत भुवनेश्वर धर्मेंद्र दास, ओमकार मुनि, महंत दामोदर दास, महंत पूरनदास, महंत सुखदेव मुनि, महंत मथुरा दास, महंत वंशीधर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम महात्मा भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से यज्ञ में भारी संख्या में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें