फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा नदी में नहाते समय बालक डूबा

Sun, 05 Nov 2017 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर परिजनों के साथ मेला देखने गया बालक गर्रा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

नगर के साहूकारा निवासी वीरेंद्र भोजवाल का नौ वर्षीय पुत्र सौरभ भोजवाल शनिवार को कस्बे के करीब से निकली गर्रा नदी पर लगे मेले को देखने गया था। बताते हैं कि यहां नदी में लोगों को नहाते देखा तो वह भी नदी में स्नान करने के लिए चला गया। नहाते समय समय सौरभ का पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह डूब गया। स्नान कर रहे लोगों और गोता खोरों ने उसकी काफी दूर तक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस गोता खोरों के माध्यम से उसकी नदी में तलाश करा रही थी। परिजनों ने बताया कि सौरभ खुदागंज के महादेव प्रसाद बाल विद्यामंदिर में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें