पुवायां (शाहजहांपुर)। कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की हत्या के विरोध में युवाओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर राजीव चौक पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में युवा आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पर पहुंचे। चौक पर अमरनाथ यात्रियों और पुवायां के छात्र सौरभ बंसल की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कैंडल मार्च में समाजवादी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष शुभम मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।