फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में निपटाए 20 हजार वाद

Sun, 13 Dec 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। मेगा लोक अदालत में कुल रिकार्ड 20,776 वादों का निस्तारण किया गया। इतना ही नहीं प्रतिपूर्ति के रूप में 8.53 करोड़ रुपयों की वसूली भी की गई। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज इफाकत अली ने किया। उद्घाटन करने के बाद जिला जज ने कहा कि त्वरित और सुलभ न्याय पाने के लिए वादकारियों के लिए लोक अदालत से अच्छा न्यायिक स्थान और कोई नहीं हो सकता। लोक अदालत में निर्णीत मुकदमे किसी अन्य न्यायालय में दायर नहीं किए जा सकते। सुप्रीमकोर्ट की पहल पर राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों लोगों को सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित न्याय मिल जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी बबलू कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत से ऐसे वादकारियों को बहुत लाभ होगा, जो वर्षों से न्याय की आस में अदालतों के चक्कर लगा रहे थे। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम उमेश कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन एवं नोडल अधिकारी राजस्व लोक अदालत एमएन उपाध्याय, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत शैलेंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज मोनिका ठाकुर ने भी विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को उपयोगी बताया।
दिनभर चली लोक अदालत में कुल 20,776 वादों को निस्तारण कर प्रतिपूर्ति कर के रूप में आठ करोड़ 53 लाख 10 हजार 512 रुपये की वसूली की गई। जिला जज के न्यायालय में 15 वादों का निस्तारण कर 12.34 लाख रुपये की वसूली हुई। इसी तरह अन्य न्यायालयों में लंबे अरसे से लंबित हजारों वादों का निस्तारण कर करोड़ों रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


पारिवारिक सात मुकदमे भी सुलटे
राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत परिवार न्यायालय में श्यामजीत यादव ने आठ ऐसे पारिवारिक मुकदमे भी निपटाए गए, जो वर्षों से लंबित चल रहे थे। इसमें निर्दोषा देवी-विजेंद्र सिंह, अमित वर्मा-माया देवी, आकाश वर्मा-लक्ष्मी देवी, दीपक कुमार वर्मा-प्रीती, सुगम वाजपेयी-विपिन कुमार मिश्रा, सुशील कुमार-विमला देवी, बिट्टी देवी-मुकेश सिंह आदि के मुकदमे शामिल रहे। इस कोर्ट में कुल 22 मुकदमों का निस्तारण हुआ।

लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
एसएस लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत का भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल के नेतृत्व में लोक अदालत पहुंचे अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी और नीरज पाठक ने विद्यार्थियों को लोक अदालत के बारे में उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर अमरेंद्र, प्रमोद कुशवाहा आदि शिक्षकों ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें