शाहजहांपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए जाने वाली 04029 स्पेशल ट्रेन ने यात्रियाें को 20 घंटे तक इंतजार कराया। ट्रेन के देरी से आने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर रात गुजारनी पड़ी।
अपलाइन की ट्रेन शाहजहांपुर आने का समय 9:28 बजे है। सोमवार को ट्रेन काफी देरी से आई। प्रत्येक घंटे के बाद गाड़ी के विलंब से आने का समय बढ़ता गया। पूरी रात यात्रियों को भटकना पड़ा। सोमवार को दोपहर बाद ब्लॉक में ट्रेन फंस गई। इस बीच करीब पांच बजे ट्रेन आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। संवाद