फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेतों में आग लगने से जल गई 20 एकड़ गेहूं की नरई

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग पर ब्यूर गांव में शनिवार को दोपहर तेज हवा चलने के दौरान कई किसानों के खेतों में आग लग गई। गनीमत रही कि किसान गेहूं की फसल काट चुके थे, लेकिन आग की लपटों ने करीब 20 एकड़ खेतों में बची नरई को राख बना दिया।
विज्ञापन

गांव के कल्लू सिंह, जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह और गणपतिपुर गांव के राजबहादुर ने गेहूं की फसल काटने के बाद भूसा बनाने के लिए खेत में नरई छोड़ दी थी। दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग जाने से नरई जलने लगी। पहले तो ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें विफल होने पर अग्निशमन केंद्र को सूचना दी।
वहां पहुंचे दमकल के दो वाहनों से करीब दो घंंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कल्लू सिंह ने कहा कि नरई जल जाने से उनके पालतू पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने सरकार से मदद मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें