शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट गेट पर पोस्टर चस्पा करने पर नोटिस भेजकर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
शुक्रवार को ही कलक्ट्रेट गेट पर लगे पोस्टरों को डीएम के निर्देश पर हटाया गया था। शनिवार को एक मिठाई विक्रेता ने अपनी नई दुकान का प्रचार करने के लिए कलक्ट्रेट गेट पर पोस्टर चस्पा कर दिया। जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने नगर निगम के प्रवर्तन दल को बुलाकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। लगे हुए पोस्टर को हटाया गया और संबंधित पर नोटिस भेजकर जुर्माना लगाया गया है। संवाद