फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, 25 घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में ज्यादातर लोग बाइक सवार थे। हादसों की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव अमौर निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार प्रजापति मंगलवार दोपहर बाइक से अपने भाई रामकेवल के साथ गांव इमलिया में साढू रामबरन के यहां होली मिलने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही इमलिया गांव के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, इससे दोनों लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लोग भी घायल हुए, लेकिन वह मौके से चले गए। घायलों में संतोष कुमार की कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकेवल का इलाज चल रहा है। वहीं थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी 32 वर्षीय राजीव कुमार की मंगलवार शाम चार बजे थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नौगवां के पास बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। वह अपने साथी 30 वर्षीय रामनरेश के साथ बाइक से होली मिलने जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। रामनरेश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाना सेहरामऊ दक्षिणी में बादशाहनगर के पास मंगलवार शाम बाइक डिवाइडर से टकरा गई, इसमें बाइक सवार हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ेपुर निवासी धर्मवीर और सोनू घायल हो गए। घायलों में धर्मवीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, मदनापुर के गांव जिराऊ निवासी संजू बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए। वहीं अल्हागंज क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में अल्हागंज निवासी अल्ताफ और अतुल घायल हो गए। दोनों घायलों को फर्रुखाबाद अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य घटनाओं में 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें