शाहजहांपुर। राय विशुन दयाल इंटर कॉलेज में सोमवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सैनिक, बाजीराव, डॉक्टर, शिक्षक, वकील बनकर वाहवाही लूटी। इसी क्रम में एक बच्चे ने पीएम मोदी की वेशभूषा में खूब तालियां बटोरीं।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रुति, श्रेया, खुशी, पूर्ति, आध्या, आराध्या, जय, उमंग, आर्यन, कनिष्का, इशिता, नित्या, श्रद्धा, सत्यम आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी ने मनमोहक पोशाक में सजधज कर महापुरुषों, सैनिक, शिक्षक, राजनीतिज्ञों के वेश में सामने आकर तालियां बटोरीं। समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. राकेश मेहरोत्रा ने मेधावियों को पुरस्कार बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने आभार जताया। आयोजन में पूजा, लक्ष्मी, राधा, कल्पना, आयुषी, प्रगति, हेमलता, प्रियंका, साक्षी, ज्योति आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो