फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21,22,बंडा पूरनपुर रोड पर धंसा एनएच 730ए
विज्ञापन


बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
तेज हुआ धान रोपाई का काम, मिली गर्मी से राहत
कम बारिश में ही बैठ गई पूरनपुर बंडा की नवनिर्मित रोड
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां/बंडा।
अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है, लेकिन इतनी ही बारिश ने जहां किसानों को बड़ी राहत दी है, वहीं गर्मी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बारिश ने बेघर लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इधर,पूरनपुर का नवनिर्मित हाइवे भी मामूली बारिश में ही कई जगह से धंस गया है।
भीषण गर्मी के बाद रविवार से काले बादल छाए तो सबसे ज्याद खुशी किसानों को हुई। बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई का काम पिछड़ रहा था। पंपिंग सेट से सिंचाई कर धान की रोपाई में भारी खर्च आ रहा था। रविवार रात बारिश कम हुई। खेत गीले तो हुए, लेकिन इतना पानी नहीं बरसा कि धान की रोपाई हो सके। इसके बाद सोमवार रात हुई झमाझम बारिश ने खेतों में भरपूर पानी भर दिया। इससे मंगलवार को श्रमिकों का टोटा पड़ गया और तमाम छोटे किसानों ने परिवार के लोगों के साथ खुद ही धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया। बारिश से किसान काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर,पहली ही बारिश में नेशनल हाइवे 730 ए की मजबूती की पोल खुल गई। बंडा पूरनपुर मार्ग पर हाइवे कई जगह धंस जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण करा रही कंपनी ने अभी तक हाइवे की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें