फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02 में।
विज्ञापन

व्यापारियों का वाणिज्य कर दफ्तर पर प्रदर्शन
जीएसटी के नियमों को सरल बनाने की दोहराई मांग, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जीएसटी की विसंगतियों समेत वाणिज्य कर विभाग से जुड़ीं अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने के विरोध मेें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को खिरनीबाग स्थित वाणिज्य कर दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ के नेतृत्व में वाणिज्य कर उपायुक्त अमित मोहन से मिला और उन्हें राज्य कर आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में जीएसटी के सरलीकरण की प्रक्रिया आरंभ होने तक प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सर्वे-छापा की कार्रवाई पर रोक लगाने, ब्रांडेड कपड़ों को छोड़कर लोकल कपड़ों पर जीएसटी समाप्त किए जाने, ई-वेबिल व्यवस्था जिले की सीमा के बाहर लागू कराने, रिफंड देने की समय सीमा निर्धारित किए जाने, तीन सितंबर व्यापारी दिवस को भामाशाह दिवस घोषित किए जाने, कर निर्धारण आदेश की प्रतियां आदेश जारी होने के तत्काल बाद उपलब्ध कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश सराफ ने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान होने से पहले उत्पीड़न की कोई कार्यवाही होने पर व्यापारी उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सुशील चंद्र गुप्ता, कौशल किशोर वर्मा, राजा रस्तोगी, अनूप गुप्ता, संजय राठौर, विनोद राठौर, रघुनंदन अग्रवाल, संदीप कुमार, रमेशचंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, धनीराम गुप्ता, अपार कश्यप, मुकेश राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें