फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव:जलालाबाद में राजाराम और कलान में तारासहाय विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23,24,25
विज्ञापन

उपचुनाव: जलालाबाद में राजाराम और कलान में तारा सहाय विजयी
ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने फहराया परचम
जलालाबाद/कलान।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को दो विकास खंडों में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। जलालाबाद में राजाराम को 76 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी गीता देवी को 10 वोट ही मिल सके। इधर, कलान में हुए चुनाव में तारा सहाय को 44 और जबर सिंह को 35 वोट मिले। एसडीएम ने विजेताओं को जीत के प्रमाण पत्र दिए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
ब्लॉक परिसर में हुए मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। दिन के11 बजे से शुरू हुआ मतदान तीन बजे तक चला। इस दौरान सभी 94 बीडीसी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शुरू हुई मतगणना में राजाराम यादव को 76 और गीता देवी को 10 वोट ही मिले। आठ वोट निरस्त घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी राजाराम यादव को एसडीएम वैभव शर्मा ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, अनिल वर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, देवेश पांडेय, संजय पाठक, श्यामू शुक्ला, ब्रह्म कुमार दीक्षित, अनमोल यादव, शकील खां, केपी सिंह यादव समेत तमाम समर्थक मौजूद रहे। जीत के बाहर निकले राजाराम यादव को नारेबाजी के बीच उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम और सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा लेते रहे।
विज्ञापन

कलान विकास खंड में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जबर सिंह भाजपा समर्थित तारा सहाय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय पर समाप्त हुए मतदान 83 में से 82 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद हुई मतगणना में तारासहाय को 44 और जबर सिह को 35 वोट मिले। तीन मत निरस्त हो गए। उपजिलाधिकारी विजयपाल सिंह ने तारासहाय को विजयी प्रमाणपत्र दिया।
इस दौरान एडीएम एफआर सर्वेश दीक्षित, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष शाक्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश सरोज, एसओ कलान आशुतोष सिंह, एसओ मिर्जापुर आलोक कुमार मिश्रा, एसओ परौर ओपी गौतम, एसओ अल्लागंज राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, तारासहाय की जीत पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाकर एक दूसरे को बधाई दी देते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोरन सिंह यादव, रमाकांत मिश्रा, रामवीर सिंह यादव, हरि नारायण गुप्ता, सतेंद्र सहाय, अशोक यादव, दिनेश मिश्रा, दीप्ति यादव, अजय गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, संगम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें