शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मैदान में आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने सामूहिक पूजन कर सरकार की सद् बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कमल सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश में हड़ताल चल रही है। वर्कर सामूहिक रूप से पूजा-पाठ कर मांगें पूरी होने और सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने साथियों से एकजुटता बनाए रखकर शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखने की अपील की। कमल सक्सेना ने बताया कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने धरना स्थल पर आकर चुनाव बाद वाजिब मानदेय बढ़ोत्तरी का आश्वासन दे चुके हैं।
इस अवसर पर फकीरे लाल वर्मा, अवनीश सक्सेना, शेर सिंह यादव, विमला मिश्रा, सरोज कुमारी, श्याम लता, सूरजमुखी आदि ने भी विचार रखे। विश्वमोहन भारद्वाज के संचालन में चले धरना में सरोजनी पाठक, फूलमती, संगीता सक्सेना, स्नेह लता, गुड्डी देवी, नीलम श्रीवास्तव, कृष्णा कुमारी, आरिफ बानो, नाजिश परवीन आदि शामिल रहीं।