शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी वर्कर विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भी कलमबंद हड़ताल पर रहीं। खिरनीबाग मैदान में धरना प्रदर्शन के साथ अपनी मांगों को उठाया। वर्कर्स ने मंगलवार को वजन दिवस का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।
मानदेय बढ़ाने समेत कई गांवों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी के नेतृत्व में सोमवार से कलमबंद हड़ताल के साथ खिरनी बाग में धरना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि सरकार ने मांगे पूरी करने के लिए तीन महीने का समय मांगा था। तीन महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष पदमा रस्तोगी ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को राष्ट्रीय वजन दिवस का भी बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर राजरानी, मिथलेश, सपना मिश्रा, कुसुमलता पांडेय, मनोरमा, रामबेटी चौहान, कुसुम वाजपेयी, नीलम देवी, शशी सक्सेना, रीता देवी आदि रहीं।