फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में अपना बचाव करना सीखें लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आर्य महिला महाविद्यालय में लगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निर्मला ने कहा कि आज के दौर में लड़कियों और महिलाओं को अपनी रक्षा खुद करने के तौर-तरीके सीखने की बहुत जरूरत है। इसके लिए उन्हें हरसंभव प्रयास करने चाहिए, जिससे विषम परिस्थितियों में वे अपना बचाव कर सकें। लड़कियों और महिलाओं को अब शक्तिशाली बनने की जरूरत है। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए निर्भीक होकर काम करना होगा। समय बदल चुका है, अब लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें संकल्प लेना चाहिए कि वे न तो अत्याचार सहेंगी और न ही किसी से गलत बात करेंगी। डॉ. नीलम गर्ग आदि ने भी आत्मरक्षा के लिए उपयोगी टिप्स देकर छात्राओं को प्रेरित किया।
डॉ. रुचि द्विवेदी के संचालन में हुए आयोजन में प्रशिक्षक डॉ. पुनीत मनीषी ने ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा करने के तरीकों का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने आभार व्यक्त किया। शिविर में अधिवक्ता मधु मिश्रा, मो. अफजल समेत बड़ी संख्या में स्टाफ के सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें