फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पर भड़के अभाविप कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्वविद्यालय के स्तर से शुरू की गई प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया में खामियां दूर नहीं किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में छात्र हित के मद्देनजर प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने सहित अन्य कई मांगों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

अभाविप के नगर मंत्री उत्कर्ष सिंह ज्ञापन देते हुए कहा ने कहा कि लगातार छुट्टियां रहने से तमाम छात्र-छात्राएं प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके। छात्र नेता अभिषेक यादव ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया की गलतियों का खामियाजा विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालयों और छात्र-छात्राआें पर थोप रहा है। इसीलिए उन्हें कोड में गड़बड़ी होने पर एफआईआर कराने को उकसाया जा रहा है।
ज्ञापन में इन समस्याओं का निराकरण कराने के साथ जिला मुख्यालय पर अंग्रेजी माध्यम के एक स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समेत अन्य कोई कार्यक्रम नहीं किए जाने की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शन में अभिजीत गुप्ता, शिखर पाठक, हनी यादव, अजीत सक्सेना, आशीष शुक्ला, अली इरफान, रचित चौहान, लईक अहमद, कैफ खां, मोहसिन खां, सिकंदर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें