फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को लखीमपुर भेजा तो बिगड़ी महिला की हालत  

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

खेत में पड़े मिले बालक को महिला से लेकर विशेष दत्तक गृहण इकाई लखीमपुर भेजे जाने से उसे पाल रही महिला की हालत बिगड़ गई है। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गांव रसवां कलां निवासी रामऔतार की पत्नी सुनीता देवी 11 जून को खेत पर जा रही थीं। रास्ते में गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह खेत में गईं तो वहां चार माह का बालक पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुनीता देवी की सुपुर्दगी में दे दिया था। सुनीता देवी के कोई संतान नहीं होने के कारण वह बच्चे को पाकर काफी खुश थीं।
विज्ञापन

न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को जब मामले की जानकारी मिली तो समिति ने खुटार थानाध्यक्ष को बालक को पेश करने का आदेश दिया था। बालक को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मेडिकल केे बाद बालक की उचित देखभाल और संरक्षण के लिए न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने उसको पुलिस अभिरक्षा में विशेष दत्तक गृहण इकाई लखीमपुर खीरी भेजने का आदेश पारित किया था। आदेश के तहत बच्चे को बुधवार को लखीमपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बच्चे को विशेष दत्तक गृहण इकाई लखीमपुर भेज दिए जाने से सुनीता देवी की हालत बिगड़ गई। उसे खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद भी सुनीता की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वह बच्चे के लिए लगातार रो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें