फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखा फेशियल और मसाज करना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खालसा शिशु शिक्षा सदन में चल रहे क्रिएटिव समर कैंप में बुधवार को ब्यूटीशियन प्रशिक्षक शिवानी शर्मा ने छात्राओं को फेशियल, मसाज और ब्लीच करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशिक्षक दरक्शां ने सिलाई-कढ़ाई, निकहत फातिमा ने मेहंदी, रोशन जहां ने कथक, सरन सक्सेना ने डांस, तृप्ता खुराना ने पेंटिंग, राज सक्सेना ने सिंगिंग और गिटार बजाने, सुखमनी कौर ने इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट, जागृति खुराना और आशुतोष ने ताइक्वांडो तथा योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। संयोजक संस्था मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में चले कैंप में बाल कवि डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में सूर्य प्रताप सिंह, मिलिंद शील गौतम, शुभम सक्सेना, पलक सक्सेना, निधि यादव, प्रियंका जोशी, सौरभ शर्मा, सौरभ कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें