शाहजहांपुर। पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन की ओर से 19 लोगों के विरुद्ध पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है तो दस लोगों को जेल भेजा गया है।
एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि तहसील सदर में नरेश पाल, परागू, सोनपाल, सूरजा देवी, द्वारका, मौधू, सुधीर सिंह, कुंवर पाल, प्रताप सिंह, हरि प्रसाद के विरुद्ध पराली जलाए जाने पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। गांव जमुका व चक भिटारा में पराली जलाए जाने वाले तीन व्यक्तियों से रोजा पुलिस ने जुर्माना वसूला और जेल भेजा।
पुवायां तहसील में लालमणि व इंसान अली से पराली जलाने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना वसूला गया। तिलहर तहसील में ऋषिपाल, हरिप्रसाद, हवलदार से पराली जलाने पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा हिंदू पट्टी बाहर चुंगी एवं तिलहर कस्बा बाहर चुंगी में पराली जलाए जाने पर कल्लू, जाविर, बच्चू, राजपाल, सियाराम, नन्हे एवं राकेश कुमार के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।
तहसील जलालाबाद के नरेश, कुंवरपाल से पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तो कलान क्षेत्र में दो लोगों पर पराली जलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।