फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में 19 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम तेज हवा से नगर का बिजली नेटवर्क ठप हो गया। इससे लगातार 19 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। लंबे समय तक बिजली न आने से इर्न्वटर भी जवाब दे गए। लोगों को सुबह पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। उधर, हमेशा की तरह बिजली विभाग ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि समस्या बड़ी लाइन में खराबी से पैदा हुई है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे जैसे ही तेज हवा चली बिजली सप्लाई ठप हो गई और पूरी रात गायब रहने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सप्लाई शुरू हुई, लेकिन बमुश्किल आधा घंटे बाद ही बिजली फिर गुल हो गई जो शाम पांच बजे सुचारू हुई। लगातार 19 घंटे बिजली व्यवस्था ठप रहने से लोगों को तरह-तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हुई। लोगों का कहना है कि मामूली हवा चलने पर ही बिजली नेटवर्क फेल हो जाना आम बात है, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी विभाग लाइनों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि बड़ी लाइन में आए फाल्ट के कारण सप्लाई व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें