गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर एसपी केबी सिंह के निर्देश पर जिले की पुलिस ने एसपी सिटी कमल किशोर, एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय की अगुवाई में बुधवार शाम को शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जो देर रात तक जारी रहा। पुलिस फोर्स ने रोडवेज बस स्टैंड, शहर के प्रमुख होटलों, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, संदिग्ध यात्रियों के बैग आदि सामान चेक किया गया। खोजी कुतिया लूसी के साथ पुलिस फोर्स की इस चेकिंग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। उधर, जीआरपी और आरपीएफ ने बुधवार दिन में रेलवे स्टेशन परिसर पर चेकिंग की। संदिग्ध यात्रियों के सामान की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।