फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 186 नए ट्रांसफाॅर्मर मिले, 257 की मरम्मत कराई

Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिजली निगम के वर्कशॉप में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर फुंक जाते हैं। बिजली गुल रहने पर अचानक आने वाली आफत से बचने की तैयारी शुरू कर दी गई है। खराबी आने पर तुरंत बदले जाने के लिए मध्यांचल से 186 नए ट्रांसफॉर्मर मिल गए हैं। 257 को मरम्मत कराकर रख लिया गया है।
विज्ञापन




गत वर्ष जून और जुलाई में गर्मी के चलते एक दिन में 15 से 20 ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए। ऐसे में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा था। मरम्मत कार्य तेजी के साथ होने के बावजूद मांग की पूर्ति नहीं हो पाई थी। इसके चलते उपभोक्ता रोजाना ही अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटने के लिए मजबूर थे।
पिछले साल की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम ने अभी से तैयारी को शुरू कर दिया। वर्कशॉप के जेई केके पटेल ने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी से कराते हुए 257 ट्रांसफार्मर सही करा दिए हैं। इसी तरह 186 नए ट्रांसफार्मर मिले हैं। इसमें 25 केवी के 60, 16 केवी के 22 और सौ केवी के चार शामिल हैं।
विज्ञापन




ओटीएस योजना के दूसरे चरण में 13 दिन बढ़ाए
बिजली निगम की एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण के लिए तृतीय चरण की पूर्व निर्धारित अवधि को विस्तारित कर दिया। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण को 13 दिन बढ़ाया है। अब 16 से 28 फरवरी तक योजना का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें