शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नन्हें-मुन्नों का दीक्षांत समारोह (परीक्षाफल वितरण) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच बच्चों को रिजल्ट दिया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम की पत्नी कविता त्रिपाठी और एसपी की पत्नी मुक्ता चन्नप्पा, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट की पत्नी निष्ठा यादव तथा एसडीएम सदर की पत्नी मधु मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गुरु वंदना, स्वागत गीत पर भावपूर्ण नृत्य के बाद बच्चों ने अन्य फिल्मी गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।
रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच स्वच्छता अभियान को भी सफल बनाने के लिए बच्चों ने अभिभावकों को संदेश दिया। इसी क्रम में शुरू हुए रिजल्ट वितरण में प्री-नर्सरी के आदि, एकांश, जयेश वर्धन, मो. आतिफ, नित्या, इजान हसन को टॉपर्स तथा अविरत, एकाग्र, नर्सरी की रुजैना, केजी के राघव गुप्ता को मोस्ट रेगुलर चाइल्ड अवार्ड से नवाजा गया। सभी मेधावियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने स्कूल निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल ने मेडल प्रदान किया। प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने आभार जताया। अनुप्रिया, राखी, निधि मेहरोत्रा, राधिका, नुजहत, प्रियंक, अनामिका, प्रीति, सुरभि, एकता आदि ने सहयोग किया।