फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उठाई सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में डीआईओएस कार्यालय में सिटीजन चार्टर लागू किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में हुई बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर डीआईओएस कार्यालय में लंबित चल रहीं समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की गई। खासतौर पर चयन वेतनमान और अवशेष बिलों का निस्तारण नहीं किए जाने पर शिक्षकों ने रोष जताया। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने पटल सहायकों पर मनमानी किए जाने का आरोप भी लगाया गया। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि यदि समय रहते सिटीजन चार्टर लागू नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बोर्ड परीक्षा के बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री गौरव पांडेय के संचालन में हुई बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजीव सक्सेना, राकेश बाबू, शेषमणि त्रिपाठी, फहीमुलकदर, प्रमोद गुप्ता, संजय कपूर, राम दयाल वर्मा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें