फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विस चुनाव कराने जाएंगे 500 होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी में विस चुनाव कराने जाएंगे 500 होमगार्ड
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश से भेजीं डेढ़ दर्जन बसें

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मध्य प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए मतदान में सुरक्षा व्यवस्था संभालने जिले से भी 500 होमगार्ड जवान जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को करीब डेढ़ दर्जन बसें इन होमगार्ड जवानों को ले जाने के लिए पहुंच गईं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मध्य प्रदेश की सीमाएं उत्तर प्रदेश से लगती हैं। दोनों राज्यों के वार्डर पर सटे जिलों में यूपी के होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले से 500 होमगार्ड जवानों को मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है। बुधवार दोपहर यह यहां से विदिशा के लिए रवाना हो जाएंगे। जवानों को ड्यूटियां बांट दी गई हैं। 28 नवंबर को मतदान संपन्न कराने के बाद इन होमगार्ड जवानों की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें