फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए आरपार की लड़ाई की भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 08, 09, 10 में
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए आरपार की लड़ाई की भरी हुंकार
जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन में जुटे शिक्षक-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार (चाक डाउन-पेन डाउन) आंदोलन के अंतिम दिन शुक्रवार को विकास भवन परिसर में इंकलाब जिंदाबाद, पुरानी पेंशन बहाल करो जैसे नारों के साथ साथियों में जोश भरने को आवाज बुलंद की गई। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट तक मार्च कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री और मंच के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इन आंदोलनों से सरकार को आगाह किया जा रहा है कि हमारे बुढ़ापे का सहारा पेंशन बहाल कर दी जाए। इसी कड़ी में आठ अक्तूबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी। मंच संयोजक और सभाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि हमारी एक मात्र मांग को मान कर शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य को महफूज कर दिया जाए। इस दौरान सरताज अली, अमित सिंह, चेयरमैन देवेश बाजपेई, अनिल सिंह, ओमकार शुक्ला आदि ने भी विचार रखे।
नई पेंशन योजना की फूंकीं प्रतियां
फोटो- 11 में
धरना के बाद आंदोलनकारी शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन योजना लागू करने संबंधी सरकार के आदेश की प्रतियां फूंककर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

--------
बच्चों को लेकर धरना देने पहुंचीं शिक्षिकाएं
फोटो- 12
जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तमाम शिक्षिकाएं बच्चों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। हालांकि भीड़ में बच्चों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


इन संगठनों ने की आंदोलन में सहभागिता
धरना-प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, ग्रामीण पंचायत राज सफाई कर्मी संघ, अरबन मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ, आंतरिक लेखा कर्मचारी संघ, डीआरडीए इम्प्लाइज, एसोसिएशन-ए-उर्दू ट्रांसलेटर एसोसिएशन, कोषागार कर्मचारी संघ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षक संस्थान कर्मचारी संघ, उप्र एजूकेशनल मिनिस्ट्रीरियल आफीसर्स एसोसिएशन, राजस्व संग्रह अमीन संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, आईसीडीएस सुपरवाइजर संघ, वाणिज्यकर स्टाफ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, सिंचाई विभाग, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन, वित्त एवं लेखा कर्मचारी एसोसिएशन, बेसिक शिक्षा परिषद संघ, उप्र निबंधन संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें