फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब घर बैठे मिलेगी बैंक लेन-देन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
...अब घर बैठे मिलेगी बैंक लेन-देन की जानकारी
विज्ञापन

पोस्टमैन स्मार्ट फोन के जरिये उपलब्ध कराएंगे सुविधा
कल केंद्रीय मंत्री करेंगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिये अब लोगों को घर बैठे बैंकिंग सेवा मिल सकेगी। इसके लिए एक सितंबर से शुरू हो रही प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के जरिये जिले के पोस्टमैनों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी। जिले में एक सितंबर को केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज योजना का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक ने बताया कि इस योजना से देश के नागरिकों को यह सुविधा मिलेगी कि उन्हें जमा-निकासी के लिए बैंक व डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना के अंतर्गत डाक विभाग का यह बैंक खुद आपके घर आकर जमा-निकासी की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर व पोस्टमैन, ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 304 डाकघर हैं। इसमें शहर के मुख्य डाकघर के साथ-साथ जलालाबाद उप डाकघर, मिर्जापुर शाखा डाकघर, अलहादादपुर बैहारी शाखा डाकघर व नयागांव महसूलपुर डाकघर में एक साथ यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें