फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमतधाम रोड पर दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
encroachment
विज्ञापन
शहर के व्यस्त अंटा चौराहे से हनुमतधाम रोड पर शनिवार को भी अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम से इस दौरान दुकानदारों ने नोकझोंक भी की। टीम ने सख्ती के साथ अस्थाई और स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। कई दुकानदारों ने नालों और फुटपाथ से खुद ही अपना सामान हटा लिया। अब अभियान सोमवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहे और सड़कें अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। हालांकि, समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है लेकिन दुकानदार नालों और फुटपाथ पर फिर से कब्जा कर लेते हैं। अंटा चौराहेा और इससे निकलने वाली सड़कें भयंकर अतिक्रमण की गिरफ्त में थीं। सबसे पहले हनुमतधाम रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में अंटा चौराहे पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। शनिवार को फिर से सिटी मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स और नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटवाने पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तरह-तरह के तर्क देकर अभियान का विरोध करने लगे। इस दौरान उन्होंने नोकझोंक भी की। कई दुकानदारों ने भेदभाव का आरोप लगाया। इस दौरान बिना किसी दबाव में आए नालों पर बने चबूतरों और स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई फिर से अतिक्रमण करना है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सोमवार को भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेताया है कि वह खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें