फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर गरजे शिवसेना कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर गरजे शिवसेना कार्यकर्ता
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
फोटो 05 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जल और वायु प्रदूषण का बढ़ावा देने वाली फैक्ट्रियों पर शिवसेना कार्यकर्ता बुधवार का जमकर गरजे। जिले की चीनी मिलों समेत अन्य औद्योगिक इकाइयों को निशाने पर लेकर उन्होंने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर बताया कि जमौर औद्योगिक आस्थान समेत कांट रोड के कई कारखानों से हो रहे प्रदूषण के कारण आसपास बसे गांवों के लोगों में तमाम बीमारियां पनप रही हैं।
शिवसेना के जिला प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि सहकारी और निजी क्षेत्र की चीनी मिलों समेत कांट रोड पर स्थित कई कारखानों में कोई भी उद्योगपति प्रदूषण नियंत्रण के शासन और न्यायालय से निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा हैै। फैक्ट्रियों से निकला गंदा पानी नालों के जरिए नदियों में बहाकर स्वच्छ जल को दूषित किया जा रहा है। इस कारण नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों में दूषित पानी पीने से टीबी, कैंसर, दमा, खांसी आदि रोग फैल रहे हैं। उद्योगों की चिमनियां नीची होने से वायु प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी उद्योगों में जल शोधन प्रणाली अनिवार्य करने के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं जल्द कराई जाएं, अन्यथा संगठन के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। प्रदर्शन में क्रांति सिंह, शैलेश कुमार, विपुल कुशवाहा, संजय कुमार, नवल प्रभाकर शर्मा, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें