फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप, उपनिदेशक कृषि और सीडीपीओ पर कसा शिकंजा
फोटो-23 जलालाबाद में आयोजित लोक कल्याण मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण करते डीएम
जलालाबाद।
कलान और जलालाबाद तहसील का लोक कल्याण मेला बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने से कोई भी ग्रामीण वंचित न रहे सभी विभागों के अधिकारी इसे व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। डीएम ने मेले में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण किया और उनसे योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान नलकूप विभाग के स्टाल पर मौजूद मिले कर्मचारियों से डीएम ने क्षेत्र में नलकूपों की स्थिति के बारे में जानकारी चाही तो उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिला। अधिशासी अभियंता को बुलाया तो वह भी नहीं मिले। इससे नाराज डीएम ने अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्ट दिए जाने और उपनिदेशक कृषि के अनुपस्थित होने पर उन्हें निलंबित करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए। सीडीपीओ के मौजूद न मिलने पर उनको चेतावनी जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने आशा व एएनएम को घर घर भेजकर टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश सीएमओ आरपी रावत को दिए। उन्होंने लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी के कार्ड आज ही वितरण कराने की व्यवस्था कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। ब्लॉक परिसर में लगे स्टालों पर सबसे ज्यादा भीड़ शौचालय का रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों की रही। मेला में दिव्यांगों का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान एसपी केबी ंसिंह के अलावा एसडीएम वैभव शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें