फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने रवाना की मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25, मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
कई स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग, लगाए प्रेरक नारे
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)।
बृहस्पतिवार को एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुवायां इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली में नगर के पुवायां इंटर कॉलेज, सावित्री देवी महिला महाविद्यालय, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज, दीदार सिंह राना उच्चतर माध्यमिक स्कूल, केशव सरस्वती विद्या मंदिर, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जन कल्याण स्कूल, वृंदावन पब्लिक इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद पीली कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, पुवायां पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आदि के बच्चों ने भाग लिया। नगर के तमाम मार्गों पर रैली के दौरान बच्चों लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम ने नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड भी वितरित किए। स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी कराया गया।
विज्ञापन

आयोजन में जेपी मौर्य, शिवस्वरूप मिश्रा, नानकचंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, निर्मला मिश्रा, संगीता मौर्या, सोम प्रकाश त्रिवेदी, भुवनेश सिंह चौहान, संजीव मिश्रा, गिरीश त्रिवेदी, अजय सिंह, राजकुमार शर्मा सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। इस दौरान चार बीएलओ और सुपरवाइजर संजय उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें