रुहेलखंड उत्सव में 29 से जुटेंगे देश के बहुमुखी कलाकार
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
पांच दिवसीय जश्न-ए-कल्चर में बिखरेंगे नाट्य और नृत्य के रंग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अभिमुख संस्था के बैनर तले 29 जनवरी से पांच दिवसीय रुहेलखंड उत्सव मनाया जाएगा। जश्न-ए-कल्चर नामक महोत्सव में देश की चुनिंदा नाट्य और शास्त्रीय संगीत की टीमें प्रतिभाग करेंगी। महोत्सव में फिल्म कलाकार अनुपम श्याम ओझा को भुवनेश्वर रंग सम्मान से नवाजा जाएगा।
महोत्सव के संबंध में आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सौरभ अग्निहोत्री ने बताया कि 29 जनवरी से दो फरवरी तक चलने वाले रुहेलखंड उत्सव में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड आदि प्रांतों के 25 नाट्य दल, शास्त्रीय नृत्य एवं लोक कलाओं की टीमों के प्रतिभाग करने की स्वीकृति मिल चुकी है। महासचिव आलोक सक्सेना ने बताया कि महोत्सव में लगभग 450 कलाकारों के भोजन और आवास की व्यवस्था कर ली गई है। इस अवसर पर रंगमंच, संगीत, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को अभिमुख सम्मान ने नवाजा जाएगा।