फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप पर कोहरा हावी रहने से ठिठुरता रहा जनजीवन

विज्ञापन
wether - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने के आसार
विज्ञापन


शाहजहांपुर। धूप पर कोहरा शुक्रवार को भी हावी रहने से शहर समेत जिले में सर्दी के प्रकोप से जनजीवन ठिठुरता रहा। दिन में आसमान पर बादलों का पहरा रहने से थर्मामीटर का पारा भी एक डिग्री लुढ़क गया। कोहरे की वजह से पहले से ट्रेनें लेट चल रही हैं और खराब मौसम का प्रतिकूल असर सड़क यातायात पर भी पड़ रहा है। लॉन्ग रूट की रोडवेज बसों की रफ्तार घटने के साथ उनकी समय सारिणी भी गड़बड़ा रही है।
कोहरे का जमाव नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों समेत निचले और नम स्थानों पर अधिक देखा जा रहा है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक शहर की घनी आबादी वाले हिस्सों में कोहरा साफ होने से हल्की धूप निकल आई, लेकिन गर्रा-खन्नौत नदियों के किनारे और खेतों के आसपास नमी के चलते दोपहर तक कोहरा की गाढ़ी परत देखी गई। इसी के साथ पुरवा हवा के झोंकों ने गर्म कपड़ों से लैस लोगों को भी ठिठुरन का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

घना कोहरा छाए रहने से रोडवेज बसें दूरी तय करने में करीब डेढ़ गुना समय ले रही हैं। यहां से सीतापुर का सफर औसतन दो-ढाई घंटे मेें पूरा होता है, लेकिन शुक्रवार को सुबह हापुड़ डिपो की बस ने वहां तक की दूरी तय करने में करीब तीन घंटे लगा दिए। रास्ते के हर स्टेशन पर रुकने वाली स्थानीय डिपो की बसें यही दूरी इन दिनों तीन से चार घंटे मेें तय कर रही हैं। दिल्ली-रुपईडीहा, दिल्ली-गौरीफंटा, जयपुर, कानपुर, अजमेर आदि रूटों पर चलने वाली बसें वापसी कब तक करेंगी, इसके बारे में परिवहन निगम के अधिकारी भी यात्रियों को भी सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
इधर, गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से कड़ाके की सर्दी बरकरार रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि दिन में चलने वाली हलकी पुरवा हवा भी कोहरे के कारण तापमान में गिरावट का कारण बन रही है।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी। बीते एक पखवाड़े से पड़ रही हाड़ कंपाऊ ठंड की जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अनदेखी होते देख कसबा निवासी युवा भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने समाजसेवी विश्वनाथ त्रिवेदी, मोहित सक्सेना, राजेश कश्यप, विपिन सक्सेना आदि के साथ जिला मुख्यालय से हरदोई जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित डाकघर के पास अलाव जलवाया। सड़क मार्ग से जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों समेत वाहनों के इन्तजार में खड़े मुसाफिरों एवं राहगीरों ने आग ताप कर ठंड से निजात पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें