फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जामुक्त कराई चरागाह की चार एकड़ जमीन

विज्ञापन
farmer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने कार्रवाई
विज्ञापन


पुवायां। एसडीएम मोइनुल इस्लाम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने शुक्रवार को गांव बाजारपुर में चरागाह की चार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर जमीन पर खड़ी फसल को जुतवा दिया।
विज्ञापन

गांव बाजारपुर के लोगों ने शिकायत की थी कि गांवसभा में चारागाह की चार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल बोई जा रही है। इससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल से जांच कराई थी तो शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को एसडीएम मोइनुल इस्लाम और सीओ मंगल सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चरागाह पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा दिया। इस दौरान जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भी मौके पर पहुंचे और भूमि पर अपना मालिकाना हक जताया, लेकिन कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। अवैध कब्जा हटाने के समय नायब तहसीलदार सौरभ यादव, कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें