फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाइडर तोड़ खांई में लटकी बस, यात्रियों की अटकी सांसे

विज्ञापन
bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दूसरी बस से यात्रियों को किया गया रवाना, अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे यात्री
विज्ञापन


रोजा (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर रोजा बाईपास के पास लखनऊ डिपो की बस डिवाइडर को तोड़कर सड़क किनारे गहरी खाई में लटक गई। इससे यात्रियों की सांसें भी काफी देर तक अटकी रहीं। जैसे-तैसे बस से नीचे उतरकर उन्होंने अपनी जान बचाई। आपात ब्रेक लेने के कारण बस खाई में पलटने से बच गई।
लखनऊ डिपो की बस बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या से दिल्ली जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे। घना कोहरा होने के कारण नजदीक का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। चालक बस को रोड पर पड़ी सफेद पट्टी के सहारे चला रहा था। कुछ जगह पर पट्टी धुंधली होने के कारण उसे सड़क दिखना भी मुश्किल हो रहा था। बस सुबह छह बजे रोजा बाईपास पर पहुंची तभी अचानक सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लिए तो बस असंतुलित हो गई और बस डिवाइडर को तोड़कर सड़क किनारे खाई में एक तरफ लटक गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक और परिचालक ने यात्रियों को हौसला देते हुए शांत किया और एक-एक करके सभी को बस से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे एसओ इफ्तेखार अहमद ने बस को क्रेन मंगवाकर बाहर निकलवाया। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों चालक घायल
अल्हागंज। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के बीच बाईपास मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा कराई गई, बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई । चालक जितेंद्र ट्रक में गत्ता भरकर पटना से बाजपुर जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास मार्ग पर कंजड़ बस्ती के सामने से आ रहे टायर भरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में चालक जितेंद्र और चरण सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें