परौर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कलान ने शिकायतकर्ताओं से मिलकर उनकी जमीन की पैमाइश कराई।
कस्बा निवासी राधेश्याम, गदाई शरीफ निवासी दिलीप कुमार टामा, रतीपाल, मुरारी लाल निवासी सिमरा मंझा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी। उनका आरोप था कि उनकी जमीन दबंग लोग जोते हुए हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कलान विजय पाल सिंह ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद बल्देव सिह खनेड़ा के साथ गदाई शरीफ पहुंचे और संबंधित जमीन की पैमाइश करके समस्या का निस्तारण किया। पैमाइश के समय थानाध्यक्ष परौर ओमप्रकाश गौतम, कानूनगो रामप्रकाश कश्यप, लेखपाल सुरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।