फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालसभा में सिखाया गया योग, बताया सफाई का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सामाजिक संस्था पहल की ओर से गांव गुटैया के गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित करने के लिए निशुल्क शिक्षण कार्य के तहत रविवार को बालसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

बताते चलें कि खुटार पुवायां मार्ग पर गोमती नदी के तट के किनारे रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ने नहीं जा पाते हैं। इस कारण है कि पास में कोई सरकारी स्कूल नहीं है। सामाजिक संस्था पहल ने यहां की झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। पहल संस्था के लोग रोजाना बच्चों को पढ़ाने आते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य जानकारियां दिलाने के लिए रविवार को गोमती तट किनारे बालसभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान योग प्रशिक्षक अरविंद सक्सेना ने बच्चों को आंखों को स्वस्थ रखने से संबंधित योग सिखाए और साफ सफाई के महत्व को बताया। अरविंद मिश्रा ने भी योग सिखाए। प्रदीप बैरागी ने भागवत गीता और रामायण के उदाहरण के माध्यम से बच्चों को मां, पिता की सेवा करने को कहा। रोहिताश गुप्ता ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें। इस मौके पर पहल संस्था के अध्यक्ष अभिषेक डेनियल, रोहित मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें