फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय-दो का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। समापन पर मुख्य अतिथि ओसीएफ के महाप्रबंधक सुदीप के बैनर्जी, अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ और दीपशिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष जूही बैनर्जी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारंभ छात्राओं ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत पर भावपूर्ण नृत्य कर किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत, भरतनाट्यम, पंजाबी, राजस्थानी, कठपुतली नृत्य, बैंबू डांस, राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका लोकनृत्य के साथ फिल्मी गीतों पर मनमोहक नृत्य कर वाहवाही लूटी। विभावरी ने कालबेलिया नृत्य के दौरान कीलों पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। हिंदी और अंग्रेजी में खेले गए नाटक भी खूब सराहे गए। कार्यक्रमों में पावन कपूर, काशान, रोजी, अनुभव, देवांशु सिंह चंदेल आदि विद्यार्थियों ने सहभागिता कर पुरस्कार जीते।
प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार शाक्य ने स्वागत भाषण दिया। उप प्रधाचार्य राम प्यारे की देखरेख में हुए समारोह में डॉ. इंदुमती पाठक ने आभार व्यक्त किया। स्पंदन और कार्तिकेय के संचालन में हुए आयोजन में प्रभा मौर्य, खुशबू रानी, पूजा मेहरोत्रा, प्रदीप कुमार, स्मिता वर्मा, सिमरन, प्रीति मधु कपूर, एनपी सिंह ,अवधेश कुमार, प्रिया नेगी आरएस रावत, प्रशांत कुमार, आलोक अवस्थी, रेनू शर्मा, शमां, विपिन मौर्य आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें