फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं के धान की मंडी में कराई तौल

Thu, 26 Oct 2017 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धान में नमी अधिक बताकर रोजा मंडी मेें क्रय केंद्रों पर उपज की तौल नहीं किए जाने से नाराज किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान भरकर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय पर आ धमके। उनका इरादा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मासिक पंचायत करने के बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने का था, लेकिन इसकी भनक पाकर अफसर पहले ही सक्रिय हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने डिप्टी आरएमओ के साथ पंचायत स्थल पर जाकर किसान नेताओं को मनाया और उनकी धान से लोड ट्रालियां तौल कराने को रोजा मंडी भिजवा दिया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने रोजा मंडी में धान की तौल नहीं होने पर फसल से लोड ट्रैक्टर-ट्रालियां कलक्ट्रेट कैंपस में खड़ी करके जमकर हंगामा काटा था। उस दौरान यूनियन कार्यकर्ताओं को मनाने में अफसरों को पसीने छूट गए थे। यही वजह रही कि बुधवार को धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ भाकियू अजीत गुट के कार्यकर्ता किसानों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे तो स्थानीय अभिसूचना इकाई से इसकी सूचना पाकर अधिकारी सजग हो गए।
पंचायत के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने यूनियन पदाधिकारियों के बीच जाकर उन्हें धान की तौल कराने को आश्वस्त कर मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा लाए गए धान की तौल नहीं होने पर यूनियन उग्र आंदोलन छेड़ देगी। विश्राम सिंह की अध्यक्षता और शिशुपाल सिंह यादव के संचालन में हुई पंचायत में उदयवीर सिंह यादव, छुट्टन अंसारी, कुसुमलता यादव, अखंड प्रताप सिंह आदि ने किसान हित के मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

पुरानी मांगें शामिल करके दिया नया ज्ञापन
भाकियू अजीत गुट की पंचायत के समानांतर भानु गुट के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें पुरानी मांगें शामिल करके डीएम के नाम फिर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सदर तहसील में किसानों की जमीन हड़पने में सक्रिय भू माफिया से रहमदिली दिखाने वाले अधिकरियों का तबादला करने, जलालनगर निवासी सुखपाल की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराने, बंथरा के पास हाईवे निर्माण की कार्यदायी संस्था के प्लांट को बंद कराकर धूल-मिट्टी के प्रदूषण से खराब हुईं फसलों का मुआवजा दिए जाने, कांट रोड पर एक फैक्ट्री से हो रहे जल प्रदूषण की रोकथाम किए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। इस मौके पर भाकियू के जिला महासचिव राशिराम वर्मा, राकेश कुमार सिंह, श्याम किशोर अग्निहोेत्री, संतराम मिश्रा, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें