फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पूरी दमदारी से लड़ेगी निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद सभागार में हुई बैठक में बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीएल वर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी पूरी ताकत झोकेंगी और अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों की सीटों पर ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के टिकट निर्धारण के लिए पैनल बनाया गया है, चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ता उचित माध्यम से अपनी दावेदारी हाईकमान तक पहुंचा सकते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि सभी वार्डों की बैठकें दीपावली से पूर्व करा ली जाएं और गलत आरक्षण पर तत्काल आपत्ति दाखिल की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए जनपद में 16 अक्तूबर से तीन दिवसीय संपर्क अभियान चलाया जाएगा।18 अक्तूबर को प्रत्येक वार्ड में दीये जलाकर विकास ज्योति पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी ने आमजन का आह्वान किया कि वह पार्टी के अभियानों में सक्रियता से जुड़ें। महामंत्री डीपीएस राठौर के संचालन में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, वीरेंद्र पाल यादव, अरुण सागर, राजवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें