फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व गुरू बनने की राह पर भारत : सोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि भारत आज विश्व गुरू बनने की राह पर है।
विज्ञापन

सोहन सिंह सोलंकी बुधवार को नगर के स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में बजरंग दल के अखंड भारत विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का नेतृत्व करे। इसके लिए जरूरी है कि देश की सीमाओं का विस्तार हो। ऐसा करने के लिए समाज को जागरूक और पराक्रमी बनना पड़ेगा। महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जैसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह, विहिप के विभाग उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विपिन शुक्ला, अरविंद सक्सेना आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कियचा। इस मौके पर रामनिवास, अभिनव, राजकुमार सिंह, प्रियंक पांडे, रामअवतार, प्रांशु, अनिल, राजेश शुक्ला, नीरज कश्यप, कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें