फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। पहाड़ों पर हुई बारिश और जलाशयों से पानी छोडे़ जाने से गंगा-रामगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने रामगंगा के निर्माणाधीन बंाध का निरीक्षण किया। एसडीएम को निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा का बहाव क्षेत्र अधिक होने के कारण जलस्तर में वृद्धि के बाद भी फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। जबकि रामगंगा में मामूली वृद्धि होते ही ग्राम कुनिया और हरिहरपुर के बीच कृषि भूमि का कटाव शुरू हो गया है। कुनिया गांव निवासी जंगबहादुर सिंह व पप्पू सिंह ने बताया कि इसी तरह जलस्त्तर में वृद्धि होती रही,तो तटवर्ती मकानों का बचना मुश्किल हो जाएगा। उधर, रामगंगा की धारा को मोड़ने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे बांध का एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने निरीक्षण किया। भाकियू तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव का आरोप है कि बांध निर्माण मे सिंचाई विभाग के अभियंता रुचि कम ले रहे हैं। मौके पर अवर अभियंताओं की गैर मौजूदगी में विभागीय श्रमिक भी काम करने के बजाय छाया में बैठे रहते हैं। जिससे काम मे बिलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें