फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करें युवा: रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाविद्यालयी प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आठ दिवसीय शिविर मुमुक्षु आश्रम में शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करें।
विज्ञापन

श्री मिश्रा ने कहा कि यह शिविर मुख्य रूप से शिक्षार्थियों के लिए ही है। इसके माध्यम से छात्रों का शारीरिक और बौद्धिक विकास किया जाएगा। इसलिए सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से सहभागिता करें। देश के वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए विभाग कार्यवाह ने कहा कि देश की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। इसलिए युवा वर्ग को चाहिए कि वह रचनात्मक कार्यों और सकारात्मक सोच से राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका अदा करें।
इस अवसर पर सर्व व्यवस्था प्रमुख ईशपाल, सह व्यवस्था प्रमुख धर्मेंद्र, राजेश उपाध्याय, वर्ग कार्यवाह डॉ. आलोक, मुख्य शिक्षक सोनवीर आदि ने भी संगठन की कार्यपद्धति और राष्ट्रहित में युवाओं का योगदान समझाते हुए विचार व्यक्त किए। उद्घाटन सत्र में विभाग प्रचारक कीर्ति, जिला प्रचारक राजेश, कुंवर पाल सिंह, यतींद्र, प्रदुल्य, सत्यम, नवनीत, वीरेश, महेश, ललित, जगतपाल, सुनील तिवारी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें