फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन लायंस क्लब एग्जीक्यूटिव और रोटरी क्लब ऑफ सिटी ने नवीन सत्र का शुभारंभ रक्तदान शिविर लगाकर किया। लायंस क्लब ने जिला अस्पताल और रोटरी ने डॉ. वीएन बहल मेमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान किया।
लायंस क्लब एग्जीक्यूटिव ने नवीन सत्र में समाजसेवा का शुभारंभ रक्तदान शिविर लगाकर किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और अन्य विशिष्टजनों ने 27 यूनिट ब्लड डोनेट किया। जिला अस्पताल में लगाए गए कैंप का शुभारंभ सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने फीता काटकर किया। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्निहोत्री ने बताया कि रक्तदान करने वालों में अध्यक्ष अशोक सिंह, परमजीत सिंह बग्गा, प्रमोद खन्ना, डॉ. रेशू अग्रवाल, चंद्रेश आनंद, जावेद अनवर, प्रेम सिंहह नरूला, डॉ. गौरव रस्तोगी, प्रबल सिंह, शोभित अग्रवाल, प्रांजल सिंह, हेमंत बजाज, मुदित प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, अशोक अग्रवाल मोती, अशोक अग्रवाल बजाज, सौरभ अग्निहोत्री, अक्षय अग्रवाल, गुरमीत सिंह अरोड़ा, सूरज यादव शामिल रहे। संस्थाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में लगे कैंप में सचिव राहुल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ सिटी ने डॉ. वीएन बहल मेमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान कैंप लगाकर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एपी सिंह ने रक्तदान की महत्ता समझाई और खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस क्रम में सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश सक्सेना, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, निर्मल कटियार, अमिताभ बेरी, विनय शुक्ला, शशि सिंह, राजेश गुप्ता, मनोज खुराना, धर्मपाल रैना, राजीव भारती, अजय पाल सिंह, आरपी सिंह आदि ने रक्तदान किया। ट्रेनर डॉ. हेमेंद्र वर्मा ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें